लोक अदालत में निपटाए उलझे प्रकरण

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर निर्देशानुसार आज जिला एवं तहसील न्यायालयों गठित 30 खण्डपीठों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिला मुख्यालय पर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत अरूण कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। 

इस मौके पर कुटुम्ब न्यायालय शिवपुरी के प्रधान न्यायाधीश पी.के.शर्मा, प्रथम एडीजे देवीलाल सोनिया, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश शिवपुरी डी.पी.एस.गौर, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश शिवपुरी कमर इकबाल खांन, चतुर्थ एडीजे राजीव एम.आप्टे, पंचम एडीजे शशिभूषण शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष कुमार गुप्ता, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-01 अभिषेक सक्सेना, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-एक रविन्द्र कुमार शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो शिवपुरी सुश्री कामिनी प्रजापति, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो शिवपुरी श्रीमती नमिता बौरासी, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो भारत सिंह रघुवंशी, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो सुश्री प्रियंका ओझा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शिखा शर्मा, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष स्वरूप नारायण भान एवं अभिभाषक संघ के सचिव सुनील कुमार भुगड़ा उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!