2100 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर रामकथा शुरू

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर आयोजित होने वाली रामकथा का शुभारंभ आज 2100 कलशों की भव्य यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा मां राज राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, आर्यसमाज रोड़, ओरियंटल चौराहे से भगवान सहस्त्रवाहु चौराहा न्यूब्लॉक होते हुए जलमंदिर, कमलागंज से कथा स्थल मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पहुंची। 

कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं अपने सिरों पर कलश रखकर चल रही थीं। कलश यात्रा के साथ रामकथा का वाचन करने वाली साध्वी किशोरी दास जी महाराज भी विशाल रथ पर विराजमान थीं। कलश यात्रा के समापन के पश्चात कथा स्थल पर साध्वी किशोरी दास जी ने रामकथा का महात्मय बताया और कथा के कुछ अंश सुनाए। 

कथा आज से प्रारंभ होकर 18 सितंबर तक चलेगी। जहां कथा के समापन के बाद हवन और भण्डारा आयोजित किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सुनाई जाएगी। मंशापूर्ण मंदिर के पुजारी अरूण शर्मा ने मंदिर पर आयोजित हो रही कथा में अधिक से अधिक संख्या में भक्तों की उपस्थिति की अपील की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!