फोरलेन निर्माण से आधा दर्जन गांवों का शहर से संपर्क टूटा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। ग्वालियर से देवास तक होने वाले फोरलेन निर्माण कार्य के कारण आधा दर्जन ग्रामों की आवाजाही को बंद कर दी गई है जिसके चलते ग्रामवासियों को अपने गांव पहुंचने के लिए अगले मोड़ पर जाना पड़ता है जो कि फोरलेन से करीब 2 किमी की परिधि में आता है। ऐसे में इन आधा दर्जन ग्रामों के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फोरलेन में हुए निर्माण के चलते उन्हें अपने गृह ग्राम पहुंचने के लिए सुगम मार्ग की व्यवस्था उपलब्ध कराई जावे। 

ग्राम रायश्री, सतेरिया, मानकपुर, सुआखेड़ी, चौकी एवं मुढ़ैनी के ग्रामीणजनों ने बताया कि नेशनल हाईवे क्रं.03 सिटी शिवपुरी से 6 किमी दूर स्थित है जिस पर यह सभी ग्राम स्थित है यहां इन ग्रामों को जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है शिवपुरी से जब इन ग्रामों की ओर जाना होता है तब डेढ़ से दो किमी का लंबा फेर लगाकर यहां पहुंचना पड़ता है ऐसे में इससे ग्रामीणों व अन्य आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

इन सभी ग्रामीणजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फोरलेन निर्माणकर्ता एजेंसी को आदेशित किया जावे कि वह ग्रामवासियों को अपने ग्राम पहुंचने के लिए सुगम मार्ग की उपलब्धता करावे, ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन पर निर्माणकर्ताओं ने नाली भी खोद दी है जिससे यहां का मार्ग एक तरह से बंद सा हो गया है। 

प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों के लिए यह मार्ग सहित अन्य ग्रामों में पहुंचने के लिए मार्ग की उपलब्ध की जावे ताकि ग्रामीणों को अपने गांव पहुंचने में परेशानी ना हो। इस मामले को लेकर एसडीएम शिवपुरी को ग्रामीणों ने शिकायत की है और शीघ्र इस मामले में कार्यवाही की मांग कर फोरलेन पर ग्रामीणों के लिए अपने ग्राम पहुंच मार्ग की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!