हिन्दू युवा वाहिनी की प्रदेश स्तरीय बैठक 10 को शिवपुरी में

0
शिवपुरी। हिन्दू युवा वाहिनी की प्रदेश स्तरीय बैठक 10 सितम्बर को शिवपुरी के गोरखनाथ मंदिर पर आयोजित की जाएगी। इस बैठक में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक एवं उप्र युवा वाहिनी के मीडिया प्रभारी सहित समस्त जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान एक पत्रकार वार्ता का भी आयोजन भी रखा गया है। 

हिन्दू युवा वाहिनी के सम्भागीय अध्यक्ष शशांक चौहान ने दी जानकारी में बताया कि प्रदेश स्तरीय यह बैठक 10 सितम्बर को सुबह 11 बजे गोरखनाथ धाम विष्णु मंदिर के सामने रखी गई है। बैठक में प्रमुख रूप से वाहिनी के प्रदेश संयोजक रोहित त्रिवेदी उपस्थित रहेंगे, इसके अलावा हिन्दू युवा वाहिनी उत्तरप्रदेश के मीडिया प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे। 

बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारियों के अलावा ग्वालियर चम्बल सम्भाग के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। बैठक से पूर्व अतिथियों को जुलूस के रूप में बैठक स्थल तक ले जाया जाएगा। हिन्दु युवा वाहिनी शिवपुरी के एमडी गुर्जर, दीपक ठाकुर, दौलत सिंह रावत, धमेन्द्र रावत, शैलेष पाराशर, अवधेश शर्मा, रजत गुप्ता, रौनक परिहार, राजवीर कुशवाह, दीपक राठौर, सागर यादव, सोनू कुशवाह, सोनू व्यास, योगेश गुप्ता आदि ने युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं से बैठक एवं जुलूस में उपस्थित होने की अपील की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!