बुआ के यहां आई 10 वर्षीय मासूम से बंधक बनाकर रेप

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में अपनी बुआ के यहां रिश्तेदारी में आई एक 10 वर्षीय मासूम के साथ बंधक बनाकर रेप का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की शिकायत मासूम के परिजनों ने अमोला थाने में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। थाना अमोला में फरियादी महिला रामकली पत्नि रमेश जाटव (परिवर्तित नाम) निवासी सिरसौद ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री आरती (परिवर्तित नाम) अपनी बुआ के घर रिश्तेदारी में आई हुई थी। मासूम की बुआ अपने काम मे लगी हुई थी। तभी पडौस में रहने वाला आरोपी सचिन आया और मासूम को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। 

आरोपी मासूम को लेकर अपने घर गया जहां मासूम को बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने उक्त घटना के बारे में किसी को बताने पर मासूम को जान से मारने की धमकी दे डाली। 

उसके बाद मासूम अपने अपनी बुआ के घर पहुंची और रोने लगी। जब बुआ ने रोने का कारण पूछा तो मासूम ने पूरी घटना अपनी बुआ को बताई। परिजन बालिका के साथ हुई घटना को लेकर पुलिस थाना अमोला पहुंचे। यहां बालिका ने परिजनों के साथ आरोपी सचिन जाटव के विरूद्ध धारा 342,376 ताहि 3/4 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!