मकान में छुपे बैठे थे आरोपी, जैसे ही युवक आया मार दी गोली, हालात गंभीर

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम गिदावली में खेत से लौट रहे एक युवक को चार आरोपीयों ने गोली मार दी। यह गोली युवक के पेट में जा लगी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को लेकर जिला चिकित्सायल पहुंचे। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार उत्तम पुत्र रामचरण कुशवाह निवासी गिदावली का विवाद गांव के ही कमल कुशवाह से चल रहा था। बीती रात्रि लगभग 11 बजे उत्तम अपने खेत से लौट कर आ रहा था। तभी रास्ते में एक मकान में छुपे बैठे कमलसिंह कुशवाह और उसके तीन साथियों ने उत्तम पर हमला बोल दिया। इस हमले में कमलसिंह ने देशी कट्टे से उत्तम को गोली मार दी।

जो उत्तम के पेट में जा लगी। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तम के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल उत्तम को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंंचे। जहां उत्तम की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है। 

इस मामले की रिपोर्ट पर अमोला पुलिस ने आरोपी कमलसिंह, रामसिंह, छोटू और राजू कुशवाह के खिलाफ धारा 307,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!