शिवपुरी। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में विगत रात्रि घर में सो रही एक महिला को सर्प ने काट खा लिया। जिसे परिजन अस्पताल न ले जाते हुए झाड़ फूंक कराने ले गए और लगभग एक घंटे तक मृतिका को इलाज नहीं मिला तो उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोनकी पत्नि वीरेंद्र आदिवासी उम्र 23 वर्ष विगत 15-16 की रात्रि अपने पति के साथ सो रही थी तभी उसे सर्प ने काट खा लिया।
जिसकी जानकारी उसने अपने पति को दी तो घबराए पति ने परिजनों को घटना के बारे में बताया उसके बाद परिजन झाड़ फूंक में लगे रहे और एक घंटा बीत जाने के बाद भी जब सोनकी को इलाज नहीं मिला तो उसने दम तोड़ दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।