विधायक भारती ने पोहरी और बैराड़ में किया ध्वजारोहण

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। देश के 71 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में पोहरी के विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहरण के उपरान्त विधायक भारती ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रीजी का संदेश वाचन किया। इसके उपरान्त एनससी कैडेटों ने परेड द्वारा अतिथियों को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पोहरी के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थीयों द्वारा सांस्कृति एवं देशभक्ति आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई। 

जिसमें प्रथम ए द्वितीय ए तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ही विकासखण्ड के विभिन्न शासकीय विभागों के उत्कृष्ट सेवा करने वाले कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व विधायक भारती द्वारा बैराड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहरण किया गया तथा गांधी मार्केट बैराड़ में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। 

विधायक भारती ने पोहरी के इस कार्यक्रम में वर्ष.2017 में हाई स्कूलए हायर सेकण्डरी कक्षाओं में मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले पोहरी क्षेत्र के विद्यार्थीयों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस समारोह में विधायक भारती के साथ पोहरी एसडीएम अंकित अष्ठाना, एसडीओपी श्री घनघोरिया, जनपद सीईओ श्री तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद धाकड, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, स्कूल संचालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!