शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना पुलिस ने आज सुबह रेत मंडी जाधव सागर से अवैध रूप से रेत से भरे पांच डंपर जब्त किए। जिन्हें पुलिस ने कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया। खनिज विभाग के पास पहुंचते ही इन डंपरों पर रायल्टी आने की खबर है। अब यह रॉयल्टी उक्त डंपरों पर कहा से आई यह जांच का पहलू बना है।
जानकारी के अनुसार फिजीकल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जाधव सागर पर अवैध रेत का विक्रय किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही की और वहां से डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 1296, एमपी 33 एच 1565, एमपी 07 जीए 2527, एमपी 08 जीए 0536, यूपी 92 टी 3604 व एक अन्य डंपर पकड़ लिया है।
जिसकी रॉयल्टी पुलिसकर्मियों द्वारा मांगी गई तो डंपर चालक नहीं बता सके। जिस पर पुलिस ने उन्हें जब्त कर थाने लाकर खड़ा कर दिया और मामले को कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सौंप दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।