बडी खबर: जिला पंचायत सीर्ईओ नीतू माथुर का ट्रासंफर, वर्मा होंगे नए जिला पंचायत सीईओ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शिवपुरी जिला पंचायत सीईओ नीतू माथुर का ट्रांसफर गुना हो गया है। उनकी जगह विदिशा अपर कलेक्टर हरप्रसाद वर्मा को जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। वही नीतू माथुर को सीईओ जिला पंचायत गुना बनाया गया है। यहां बता दे कि नीतू माथुर शिवपुरी जिले में अच्छे ढंग से कार्य करने के चलते अपनी पकड़ बना चुकी थी। उनका कार्यकाल पहले शिवपुरी में एसडीएम के पद पर रहा। उसके बाद पदोन्नत होने के बाद उन्हें शिवपुरी एडीएम बनाया गया था। एडीएम बनने के बाद प्रशासनिक फेर बदल के चलते उन्हें जिला पंचायत की कमान सौंपी गई थी। इतने लंबे कार्यकाल के दौरान वह निर्विवाद रही। 

जानकारी के अनुसार आज सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश से जारी आदेशानुसार यह फेर बदल किया है। इसी के साथ शिवपुरी अपर कलेक्टर के पद पर अनुज कुमार रोहतमी को पदस्थ किया है। अनुज कुमार अभी भिण्ड में संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। जिन्हें शिवपुरी भेजा गया है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर राघवेन्द्र पाण्डे का भी शिवपुरी से ट्रासंफर हो गया हैै। डिप्टी कलेक्टर राघवेन्द्र पाण्डे को डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर बनाया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!