दो ट्रकों की भिंडत, ड्रायवर और क्लीनर की मौत, दो घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के एवी रोड़ पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिंडत में एक ट्रक में सबार ड्रायवर और क्लीनर की मौत हो गई। इस घटना में दूसरे ट्रक के ड्रायवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार आज शाम एक ट्रक प्लाईबोर्ड भरकर शिवपुरी से ग्वालियर की और जा रहा था। तभी सामने सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के शनिमंदिर एबी रोड़ पर ग्वालियर की ओर से नरियल भरकर आ रहे एक ट्रक में आमने-सामने से भिंडत हो गई। इस घटना में ग्वालियर की ओर से आ रहे ट्रक में सवार ड्रायवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हेा गई। 

इस घटना में दूसरे ट्रक में सबार लखन पुत्र श्रीलाल धाकड़ उम्र 45 वर्ष निवासी बीलपुरा थाना बैराड़ और रमेश पुत्र खेमचंद्र राठौर उम्र 28 वर्ष निवासी नरवर गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना में मृतक ड्रायवर और क्लीनर के नाम पुलिस को अभी नहीं मिल पाए है। पुलिस ने मृतक ट्रक के ड्रायवर ओर क्लीनर की लाश का पीएम कराकर लाशों की शिनाक्त में जुट गई हैै। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!