हर सप्ताह कार्यकर्ताओं की होगी सुनवाई : यशोधरा राजे

0
शिवपुरी। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कोई बैठक लेने नहीं आई हूं मैं अपने परिवार से चर्चा करने के लिए आई हूं और मैं भी एक भाजपा की कार्यकर्ता हूं। उन्होंने कहा कि एक छोटे से छोटे  कार्यकर्ता की सुनवाई जरूर होना चाहिए। इसके लिए मैं प्रत्येक सप्ताह कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं की सुनवाई के लिए 4 से 5 बजे तक आपके बीच में सर्किट हाउस पर अधिकारियों के साथ उपस्थित रहंूगी और उनकी समस्याओं को हल कराने का भरसक प्रयास करूंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की सैकड़ों योजनायें संचालित हैं। 

जिनकी जानकारी लोगों को विधिवत रूप से आंकड़ों के आधार पर होना चाहिए साथ ही कार्यकर्ता का दायित्व है की जो व्यक्ति शासन की योजना का लाभ ले रहा है उसकी जुवां पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी हो। उन्होंने आगे कहा कि हमें आपके द्वारा जो स्नेह दिया जाता है उसके बदले में हम कार्यकर्ता कुछ भी नहीं दे पाते लेकिन कार्यकर्ता का सम्मान बरकरार रखना हमारा दायित्व है। साथ ही कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा मोर्चा एवं प्रकोष्ठों, मंडल अध्यक्षोंं, जिला पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्यों की अलग-अलग बैठकें ली गई। 

जिला पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडल प्रभारी अपने-अपने मंडलों में कम से कम सप्ताह में दो बार दौरा कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनें साथ ही मतदान स्तर पर संगठन मजूबत हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ कर पार्टी का विस्तार करें, दौरे की रिपोर्ट भाजपा कार्यालय पर प्रस्तुत करें। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जन तक पहुंचायें। मंडल अध्यक्षों की बैठक लेते हुए उन्हें निर्देशित किया कि अपने मंडल में ग्राम केन्द्र, मतदान केन्द्र स्तर तक मंडल अध्यक्ष रूक कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनें तथा उनकी समस्याओं को हल कराने हेतु प्रशासनिक स्तर तक ले जायें। 

इस बैठक में संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, राज्यमंत्री राघवेन्द्र गौतम, राज्यमंत्री राजू बाथम, विधायक प्रहलाद भारती, जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, धैयवर्धन शर्मा, ओमप्रकाश खटीक, पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, भैया सहाब लोधी, कामता प्रसाद वेमटे, प्रीतम लोधी, जगराम सिंह यादव, ओमी गुरू, राजकुमार खटीक, हेमंत ओझा, लोकपाल लोधी, रामस्वरूप रावत, रामू बिंदल, सोनू बिरथरे, बीनू शर्मा, नफीस खांन, नरेन्द्र आर्य, महेश आदिवासी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

युवा मोर्चा युवाओं को जोड़े: यशोधरा
कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मंचे युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले युवकों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ें जिससे युवा मोर्चा अधिक मजबूत हो सकेगा। साथ ही 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं की सूची तैयार कर उनका मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए युवा मोर्चा पहल करे तथा उनको शासन द्वारा चलाई जा रही भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है यह भी सुनिश्चित करें। 

प्रत्येक माह कार्यकर्ताओं की बैठक करने के दिए निर्देश 
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री ओमी गुरू को कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की माह में एक बार बैठक कर उनकी समस्याओं के सुनने के साथ-साथ मंडल स्तर पर किए गए कार्यो का अवलोकन भी करें। साथ ही सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ बैठ कर उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा कर प्रगती रिपोर्ट जाचें।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!