खेत से लौट रही नाबालिग किशोरी को आरोपी ने दबौच लिया

NEWS ROOM
0
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना के बामौरकलां थाना क्षेत्र के रिजौदा गाँव में एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रानी पुत्री हरवीर यादव परिवर्तित नाम उम्र 15 वर्ष अपने खेत से वापिस अपने घर आ रही थी। तभी रास्ते में आरोपी सेंधपाल पुत्र जयपाल मिल गया। 

जिसने किशोरी का रास्ता रोककर उसके साथ अशलील हरकत कर दी। जब किशोरी ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस बात की शिकायत किशोरी ने घर पहुंंचकर अपने परिजनों से की। जहां परिजन किशोरी को लेकर बामौरकलां थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 354,7/8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!