किशोर न्याय बोर्ड की मुख्य मजिस्ट्रेट होंगी श्रीमति नमिता बौरासी, पदभार संभाला

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिला न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश श्रीमति नमिता बौरासी ने बुधवार को शिवपुरी किशोर न्याय बोर्ड की मुख्य मजिस्ट्रेट के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्रीमति बौरासी इस बाल न्यायालय का कार्यभार देखेंगी। बुधवार को मुख्य मजिस्ट्रेट के रूप में चार्ज ग्रहण करने के दौरान बोर्ड के सदस्यगण श्रीमति सरला वर्मा और रंजीत गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रीमति बौरासी का बोर्ड में स्वागत किया। 

बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद किशोर न्याय बोर्ड में श्रीमति नमिता बौरासी ने नियमित प्रकरणों की सुनवाई शुरू कर दी। इससे पहले किशोर न्याय बोर्ड की मुख्य मजिस्ट्रेट श्रीमति चैनवति ताराम का शिवपुरी से छिंदवाड़ा स्थानांतरण हो जाने के चलते यहां पर मुख्य मजिस्ट्रेट का पद खाली था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!