बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम धुंआ में निवासरत एक आदिवासी किशोरी को गांव का ही एक सजातीय युवक बहलाफुसला कर अपने साथ भगा कर ले गया। इस बात की शिकायत किशोरी के परिजनों ने बदरवास थाने में की। जहां किशोरी के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रूपबती पुत्री शिवचरण आदिवासी उम्र 15 वर्ष का अपने ही गांव के युवक वीरपाल आदिवासी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम-प्रंसग के चलते आरोपी शादी का झांसा देेकर भगाकर ले गया। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वीरपाल के खिलाफ धारा 363,366,4/12 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।