शिवपुरी। तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमर इकबाल खा ने डकैती के एक आरोपी को 10 साल की सजा व 1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम लुकवासा में 29 मार्च 2010 को कैलाशनारायण सिंघल मुनीम गणेश ट्रेडिंग कंपनी जब किसानों का भुगतान कर रहे थे उसी दौरान तीन आरोपियों ने हथियारों की नोंक पर 7 लाख 50 हजार रुपए की घर में घुसकर डकैती कर ली थी और बाइक से फरार हो गए थे।
कैलाशनारायण सिंघल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शिंदे ढीमर निवासी सेसई सडक़ को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया गया। कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई उपरांत आरोपी शिंदे ढीमर को 10 साल की सजा व 1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास की सजा से भी दंडित किया है। मामले की पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक बीडी राठौर ने की।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।