पेड़ से लटका मिला नरकंकाल, मरने से पहले भाई को बताया कि कुछ आदमी कर रहे है उसका पीछा

Updesh Awasthee
0
लुकवासा। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा चौकी क्षेत्र के अमन पेट्रोल पंप के सामने खेतों में एक बरगद के पेड़ से लटका हुआ नरकंकाल मिला है। इसकी सूचना एक किसान ने शिवपुरी समाचार डॉट कॉम को दी। हमारी टीम ने तत्काल मामले की सूचना एसडीओपी सुजीत भदौरिया को दी। जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर टीम जा पहुंची। और नरकंकाल को जाकर देखा तो वह तीन हिस्सों में बटा हुआ मिला है। 

जानकारी के अनुसार उक्त नरकंकाल लगभग 15 दिन पुराना बताया जा रहा है जो कि बरगद के पेड़ की जड़ों से लटका हुआ है। उक्त नरकंकाल तीन हिस्सों में बटा हुआ है। जिसमें सिर पेड़ पर ही लटका हुआ है। धड़ और पैर लगभग 100 मीटर दूर मिले है जो कि जानवरों के द्वारा छति विक्षिप्त मिला है। उक्त पेड़ बीच खेत में होने के चलते किसी को दिखाई नहीं दिया है। 

इस नरकंकाल के पास बेग मिला है जिसमें उसके कपड़े रखे हुए है। जिससे उसकी शिनाक्त संजीब पुरी गोस्वामी पुत्र रमेश पुरी गोस्वामी उम्र 34 वर्ष निवासी खरेह थाना रन्नौद के रूप में हुई है। हांलाकि लाश की स्थिति देखकर इसकी शिनाक्त नहीं हो पा रही है। इसकी शिनाक्त इसके बेग के आधार पर की गई है। 

बताया गया है उक्त मृतक रायपुर में अपने बहनोई के साथ में निजी कंपनी में कार्यरत था। मृतक के भाई छोटू गोस्वामी के अनुसार बीते 15 दिन पहले उसके भाई का फोन आया था। जिसनेे बताया था कि उसके पीछे कुछ लोग पड़े हुए है। जो उसे जान से मारना चाहते है। इससे पुलिस को तीन मोबाईल मिले है। इसकी शिकायत बहनोई ने रायपुर पुलिस में की है। 

वही अपने घर पर नहीं आने पर मृतक के परिजनों ने रन्नौद थाने में भी गुमसुदगी दर्ज कराई है। बताया गया है उक्त मृतक के दो बच्चे है और पत्नि की एक मौत एक साल पहले बीमारी के चलते हो गई थी। इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस दोनोंं पहलुयों पर जांच कर रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!