बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरा में दबंगों द्वारा एक आदिवासी महिला के साथ गैैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजवति पत्नि रामकुमार आदिवासी उम्र 35 वर्ष निवासी रजौआ अपने गांव से मजदूरी करने गोबरा के हार में गई हुई थी। मजदूरी कर लौटते समय गांब के दबंग आरोपी राजू धाकड़ और मिश्री धाकड़ ने उक्त महिला को ले जाकर खेत में बारी बारी से बलात्कार किया।
इस बात की सूचना पीडित महिला ने अपने परिजनों को घर लौटकर बताई। परिजन उक्त महिला को लेकर बैराड़ थाने पहुंचेे। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ धारा 376 डी, 323 भादवि 3/2 वीए,3/1 एचसीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।