शराबी युवक ने घर में घुसकर की महिला के साथ छेड़छाड़

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पोहरी कस्बे में रहने वाली एक विवाहित महिला के घर में पड़ौस में रहने वाला एक युवक युनूस खान शराब के नशे में घुस आया और महिला के साथ छेडख़ानी कर दी। घटना के समय पीडि़ता घर में अकेली थी और उसका पति घर से बाहर था। कल जब उसका पति वापस घर लौटा तब महिला ने उसे आरोपी की करतूत के बारे में बताया जिस पर पति उसे थाने लेकर पहुंचा। जहां पुलिस ने पीडि़त महिला की  रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 457 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शबनम (परिवर्तित नाम) निवासी पोहरी विगत 2 जुलाई की रात पति के बाहर होने के कारण वह घर पर अकेली थी उसी समय पड़ौस में रहने वाला आरोपी युनूस खान शराब पीकर महिला के घर में घुस आया और उसके साथ अशलील हरकत की जब पीडि़ता चिल्लाई तो आरोपी मौके से भाग गया। घटना के बाद  पीडि़ता इतना डर गई कि वह घर से बाहर नहीं निकली। लेकिन कल जब उसका पति घर वापस लौटा तो उसने सारा  घटनाक्रम पति को बताया इसके बाद दोनों पति पत्नि थाने पहुंचे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!