कर्ज से परेशान किसान ने कि आत्महत्या

NEWS ROOM
0
कोलारस। अभी अभी खबर आ रही है कि जिले के कोलारस थाना अंतर्गत ग्राम खरई में कर्जे से त्रस्त एक किसान ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार राजू पुत्र कामरलाल सेन उम्र 25 बर्ष निवासी ग्राम खरई ने आज शाम अपने ही घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन युवक को लेकर कोलारस तक आये जहाँ युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया गया है उक्त युवक पर 3 लाख रुपये का कर्जा है।और इसी कर्जे के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। वही इस मामले में सरपंच पति उमाचरण ने बताया है कि उक्त युवक किसान नही है।उसके नाम से कोई जमीन नही है।उसके पिता के नाम जरूर 2 बीघा के लगभग जमींन है।अब उसने यह कदम क्यो उठाया ये उनकी जानकारी में नही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!