अवैध उत्खनन करती पवन जैन की एक एलएनटी और एक डंपर जप्त

Updesh Awasthee
0
नरवर। जिले के नरवर थाना पुलिस ने आज जैतपुर खदान के नाम अबैध उत्खनन करते हुए एक एलएनटी और एक डंपर को दबोचा है। पकड़ी गई एलएनटी पवन जैन की बताई जा रही है। उक्त मामले में पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है। बीती रात्रि करैरा एसडीओपी अनुराग सुजानिया को मुखबिर से सूचना मिली कि जैतपुर खदान के नाम पर सगौली मेंं रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। जिसपर अनुराग सुजानिया ने तत्काल थाना प्रभारी नरवर सुरेश नागर को उक्त खनन माफियाओं को पकड़ने के लिए निर्देशित किया। 

थाना प्रभारी सुरेश नागर ने मय दल बल के सागौली पर छापामार कार्यवाही की जिसमे 1 एल एन टी और 1 डंपर को दबौच लिया है। पकडी गई एलएनटी पवन जैन की बताई जा रही है। वहीं पकडे गए डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 1283 के मालिक का नाम खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आ पाया है। इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र के रेत माफियाओं में हडकंप मच गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!