शादी के लिए भागी विवाहिता ने प्रेमी पर बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया

Updesh Awasthee
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा में घर से भागी एक महिला को परिजनों की मदद से शिवपुरी में दबोच लिया। उक्त आरोपी महिला को लेकर कोर्ट में शादी करने की फिराक में था। पुलिस ने दबोचे गए इस प्रेमी जोड़े से पूछताछ की तो परिजनों के सामने युवती मुकर गई और अपने ही प्रेमी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार बीते 30 जून को पोहरी थाने में 30 वर्षीय महिला की गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि रूपवति पत्नि राजू शाक्य उम्र 30 वर्ष घर से बिना बताए कही चली गई है। जिसपर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश मेंं जुट गई थी। 

बीते रोज परिजनों को सूचना मिली कि उक्त युवती शिवपुरी में कोर्ट में शादी करने आई हुई है। इस सूचना पर पुलिस परिजनों के साथ मौके पर पहुंची तब तक महिला अपने प्रेमी के साथ नीलगर चौराहे पर पहुंची। जहां पुलिस ने उक्त महिला को दबोच लिया। 

पकड़ी गई महिला से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे आरोपी सुमंत गोस्वामी उम्र 30 वर्ष शादी का झांसा देकर अपने साथ अशोकनगर ले गया और लगातार उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देता रहा। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ धारा 363, 366, 376,342 3/ 2 एससीएसटी एक्ट के तहम मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!