करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के दिनारा कस्बे में ही एक मनचले को सरेआम प्यार का इजहार महंगा साबित हुआ। इस मामले की शिकायत युवती ने पुलिस थाना दिनारा में की। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसाार सपना पुत्र राम गुप्ता उम्र 21 वर्ष परिवर्तित नाम निवासी दिनारा कस्बे में ही एक कम्प्यूटर सेंटर पर काम करती है। बीते रोज वह अपने सेंटर से घर जा रही थी। तभी दिनारा पुल के नीचे मनचला गजराज श्रीवास्तव मिल गया। आरोपी ने सरेआम युवती को रोककर अपने प्यार का इजहार कर दिया तो युवती ने प्यार से इंकार कर दिया।
प्यार में इंकार शब्द सुनकर आरोपी मनचला भडक़ गया और सरेआम युवती का हाथ पकड़ लिया। इतने में मौके पर पब्लिक आ गई और आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गजराज श्रीवास्तव निवासी सिद्धपुरा के खिलाफ धारा 354, 341, 294, 506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।