ड्यूटी पर निकला युवक गायब, घर पर छोड़ गया सुसाईड नोट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गड्डा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी में रहने वाला युवक 01 जुलाई 2017 को ड्यूटी पर जाने की कहकर निकला, लेकिन वह शाम को घर वापस नहीं लौटा जिस पर परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सहनाज पत्नी फिरोज खांन (32) निवासी गड्डा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका पति फिरोज पुत्र हाफिज खांन एक जुलाई की घर से ड्यूटी पर जाने की कहकर निकला था लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश की तथा रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया गया है। 

01 जुलाई 2017 से गुम फिरोज की तलाश तो परिजनों द्वारा की जा रही है। इसी बीच सहनाज पत्नी फिरोज खांन ने बताया है कि उसके पति को कुछ लोग बहुत दिनों से पैसों को लेकर परेशान कर रहे थे। वह लोग उसके ऑफिस तक उसे ढूढऩे जाते और ऑफिस पर न मिलने पर वह घर आकर गाली-गलौच और हंगामा खड़ा करते थे। उसने घर पर एक पत्र छोड़ा है जिसमें फिरोज ने कर्जदारों से परेशान होकर में आत्महत्या करने जा रहा हॅूं लिखा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!