शिवपुरी में प्रमोशन के लिए आई डायरेक्टर निर्भय सिंह की टीम

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। फिल्म कोई भी उसका उद्देश्य यह नहीं होता कि वह मनोरंजन के लिए ही बनाई जाए कुछ फिल्में ऐसी भी होती है जो जीवन में सीख देने का काम करती हैं। हमारी फिल्म घंटा चोरी हो गया तो ऐसी है जिसमें मनोरंजन भी है और वह सीख भी देती है। जब दो परिवार गांव में आने वाले भीषण संकटों को दूर करने के लिए मंदिर पर घंटा टांगते हैं और वह दो परिवार इस घंटे को पाने और गांव में सुख-शांति के लिए इस घंटे की तलाश करते है।

ऐसे ही कुछ पलो के बीच खूंब हंसी, ठहाकों से ओतप्रोत यह फिल्म है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारी फिल्म लोगो के दिलों पर राज करेगी। यह जानकारी दी फिल्म घंटा चोरी हो गया में सचिव की भूमिका निभा रहे अभिनेता विनोद बिरला ने जो यहां आयोजित प्रेसवार्ता को अपनी टीम के साथ संबोधित कर रहे थे।

इस हंसी-मजाक से ओतप्रोत फिल्म घंटा चोरी हो गया को डायरेक्ट किया निर्भय सिंह गुर्जर जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर विक्रम सिंह गुर्जर हैं। इसके अलावा फिल्म में सह अभिनेता राघवेन्द्र तिवारी, पंडिताईन का किरदार निभा रही नम्रता ताई, मुख्य अभिनेत्री छाया सेनी आदि का किरदार भी रोचक है जो जनता को बेहद पसंद आएगा। इस अवसर पर फिल्म यूनिट से जुड़े कई फिल्मी कलाकार भ प्रेसवार्ता में मौजूद थे। फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी। 

मप्र में टैैक्सी फ्री के लिए करेंगें सरकार से बात
फिल्म अभिनेता विनोद बिरला ने बताया कि हमारी फिल्म का ज्यादातर निर्माण मप्र के उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में हुआ है। जिसमें मप्र की आवोहवा पूरी तरह से नजर आएगी। लगभग 80 प्रतिशत की फिल्म का निर्माण मप्र में हुआ है। जबकि 20 प्रतिशत फिल्म की शूटिंग मुम्बई में हुई है। ऐसे में हमारा प्रयास होगा कि मप्र सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर फिल्म को टैक्सी फ्री किया जाए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!