शिवपुरी। श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन गांधी पार्क में आयोजित भागवत कथा में आचार्य ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी जी महाराज द्वारा ने कथा का वर्णन करते हुए भक्तों से कहा कि मनुष्य को मोक्ष प्राप्ति के लिए सत्संग को आधार बनाकर जीवन को सरल और सहज बनाया जा सकता है। कपिल मुनि के आख्यान में अष्टांग योग, सांखय योग, तत्व योग की महिमा बताई।
माता सती आख्यान का वर्णन किया गया। आचार्य श्री ने यजमानों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाई। वहीं दूसरी ओर शिव शक्ति की कथा का वर्णन गांधी पार्क में आयोजित भागवत कथा में किया। आगे महाराज श्री ने भगवान की भक्ति की महिमा का वर्णन करते हुए परमात्मा की भक्ति को मोक्षदायी बताया। कथा का आयोजन 21 जुलाई से किया जा रहा है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।