फोरलाईन पर चल रही है मुनि श्री सुव्रतसागर की योगा क्लास

0
कोलारस। इन दिनों कोलारस में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य कविहृदय मुनि श्री सुव्रतसागर जी महाराज का चातुर्मास चल रहा है। जिसमें मुनिश्री की अमृतमयी वाणी सुनने का लाभ कोलारस वासियों को मिल रहा है। मुनिश्री सभी को अपनी दिव्यदेशना में धर्म से जुडऩे एवं स्वस्थ्य रहने के गुण सिखा रहे हैं। मुनिश्री के प्रवचनों का लाभ सभी वर्ग के बच्चे-बूड़े, युवा वर्ग एवं महिलाऐं आनन्द पूर्वक ले रहे हैं। 
 
मुनिश्री ने प्रवचन देते हुए बताया 1 बूँद पानी में 36450 त्रस जीव होते हैं। जब हम नहाने हाते हैं तो असंख्यात जीवों की हिसा होती है। मुनि श्री कहते हैं कि अगर हम इस भावना के साथ स्नान करते हैं कि दर्शन करने जा रहे हैं तो हिंसा से हुआ पाप 2 प्रतिशत रह जाता है। मुनिश्री प्रतिदिन प्रात: काल 6 बजे से बेरसिया रोड फोरलाईन पर योगा का अभ्यास करा रहे हैं जिसमें सभी वर्ग के बच्चे-बूड़े, युवा भाग ले रहे हैं। 

सभी को योगा से होने वाले लाभ से अवगत करा रहे हैं। मुनिश्री मानव शरीर के सभी अंगों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। प्रतिदिन चल रहे योगा अभ्यास में जनसंख्या एक सैंकड़ा से ऊपर पहुँच गयी है और दिन-प्रतिदिन बड़ती ही जा रही है। मुनिश्री के चातुर्मास के चलते मंदिर जी पर दैनिक रूप से प्रात: 7 बजे से अभिषेक, नित्यनियम पूजन, मुनिश्री के मुखारविन्द से शान्तिधारी, मुनिश्री के प्रवचन एवं दोपहर 3 बजे शास्त्र कक्षा एवं सायं 6 बजे से गुरुभक्ति, आरती एवं भक्तामर पाठ चल रहे हैं। मुनिश्री के चातुर्मास का लाभ कोलारस जैन समाज ही नहीं बल्कि सभी समुदाय के लोग ले रहे हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!