अवैध रेत का उत्तखनन करते एक जेसीबी 3 टेक्टर सहित 6 डम्फर जप्त

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जरगवां, भासड़ा में अवैध रेत का उत्खनन करते हुए दो जिलों की पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की जिसमेंं एक जेसीबी और 3 ट्रेक्टर जप्त किए हैं वहीं दूसरी कार्यवाही अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई जहां 5 डम्फरों को पुलिस ने जप्त किए हैं। 

जानकारी के अनुसार करैरा एसडीओपी अनुराग सुजानिया ने अवैध रेत का परिवहन करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बीते रोज दतिया और शिवपुरी जिले की पुलिस ने जरगवां, भासड़ा रेत खदान पर छापामार कार्यवाही की जिस पर से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रही एक जेसीबी मशीन व तीन ट्रेक्टरों को जप्त कर सुनारी चौैकी में भेज दिया। वहीं एक दूसरी कार्यवाही करैरा एसडीओपी अनुराग सुजानिया के निर्देश पर आमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा द्वारा की गई जिसमें पांच डम्फरों को अवैध रेत के साथ जप्त किया है। 

बताया  तो यह जा रहा है कि करैरा एवं दतिया की संयुक्त कार्यवाही इसलिए की गई है कि करैरा क्षेत्र में अवैध रेत पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए जरगवां, भासड़ा रेत खदान से जेसीबीयों के माध्यम से रेत निकालकर दतिया में भेजी जा रही थी। इस कार्यवाही से रेत माफियाओं में हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गई है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!