GIRLS HOSTAL में घुसे चोर, बाईक चोरी कर ले गए

Updesh Awasthee
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर में स्थित गर्वमेंट गल्र्स हॉस्टल के अधीक्षक की अनुपस्थिति में अज्ञात चोर उनके क्वार्टर में घुस गए जहां से चोर ने उनकी बाइक चुरा ली। जिसकी जानकारी अधीक्षक को  लगी तो उन्होंने  थाने पहुंचकर बाईक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार कन्या छात्रावास में पदस्थ अधीक्षक इन दिनों गर्र्मियों की छुट्टियों में अपने घर पर गए हुए थे और उनके क्वार्टर में ताला लगा हुआ था। जिसे विगत रात्रि अज्ञात चोर ने तोड़ दिया और क्वार्टर की अंदर रखी उनकी बाइक चोरी कर ली। 

घटना की जानकारी जब उन्हें लगी तो वह अपने क्वार्टर पर पहुंचे जहां उनकी बाइक गायब थी। तुरंत ही उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!