पिता बाईक गिरवी रख कर लाया रूपए, बेटा लेकर फरार

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के इंदार कस्बे में ही एक पुत्र अपने पिता द्वारा साहूकार के यहां से बाईक गिरवी रखकर लाए रूपए लेकर फरार हो गया। इस बात की शिकायत पिता ने इंदार थाने में की। जहां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार द्वारिका पुत्र जानकीलाल जाटव ने विगत दिवस अपने पिता की बाइक को गांव के किसी साहूकार को गिरवी रखकर उससे 22 हजार रूपए प्राप्त कर लिए और वह उन रूपयों को लेकर घर से गायब हो गया। काफी समय तक द्वारिका बाइक लेकर वापिस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की तो ज्ञात हुआ कि वह अपने साथ लाई बाइक को गिरवी रख गया इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!