हाईटेंशन लाईन की चपेट में आया युवक, गंभीर घायल

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा चौकी क्षेत्राांतर्गत लुकवासा गांव में ही आज सुबह एक युवक हाईटेंशन लाईन की चपेट में आ गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बात की भनक परिजनों को लगी। परिजन तत्काल युवक को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार बैजू जाटव उम्र 45 वर्ष निवासी खजूरी अपने रिश्तेदार के यहां आनंदपुर आया हुआ था। आज सुबह शौच करने नदी में जा रहा था। तभी ऊपर एक खेत से हाई टेंशन लाइन उससे टकरा गई जिससे उसे जोर से झटका लग गया और युवक गिर गया जिससे उसके सर में चोट लग गई हादसे के बाद कुछ स्थानीय ने फ़ोन पर लाइन कटवा दी जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया घायल को कोलारस स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!