बांकड़े मंदिर के पुजारी ने टेक्सी चालक को लाठीयों से पीटा, वीडियो वायरल, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के शहर से सटे महज 10 किमी दूर नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थिति बांकड़े हनुमान मंदिर पर पुजारी ने सार्बजनिक तौर पर एक टैक्सी ड्रायवर को लाठीयों से जमकर पीटा। जिससे युवक लहुलुहान हो गया। इतने में भी पुजारी का मन नहीं भरा तो आरोपीयों ने ट्रेक्सी चालक की ट्रेक्सी में भी तोड़ फोड़ कर दी। इस पूरे घटनाक्रम को मंदिर पर दर्शन करने गए किसी युवक ने अपने मोबाईल में कैद कर लिया। 

इस घटनाक्रम का वीडियों सोशल मीडिया पर जैसे ही बायरल हुआ लोगों ने मंदिर के पूजारी पर वसूली नहीं देने सहित अपनी अपनी भड़ास निकाली। इस बात की शिकायत ट्रेक्सी चालक ने देहात थाने में की। जहां पुलिस ने मंदिर के पुजारी सहित उनके बेटो पर धारा 427, 294, 323, 506 बी 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
 
जानकारी के अनुसार फरियादी दीपक पुत्र रामजीलाल पाराशर टैक्सी चालक है जो आज मंगलवार होने के कारण श्रद्धालुओं को बैठाकर बांकड़े मंदिर ले गया था जहां उसने अपनी टैक्सी मंदिर के पास खड़ी कर दी जिसका विरोध मंदिर के पुजारी गिर्राज दुबे ने किया और टैक्सी चालक को गालीयां दे दीं जिस पर टैक्सी चालक ने अपना विरोध दर्ज कराया तो गिर्राज दुबे ने अपने कथावाचक पुत्र गिरीश दुबे के साथ मिलकर टैक्सी में तोडफ़ोड़ कर दी ।

दीपक ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी डंडों से धुन दिया जिससे उसके यहां चोटें आ गईं। अब यह मारपीट किस कारण की गई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हांलाकि सोशल मीडिया पर उक्त घटनाक्रम के बाद ट्रेक्सी चालक द्वारा मंदिर परिसर में ट्रेक्सी रखने के एबज में रूपए नहीं देने का आरोप लगाया है। मंदिर के पुजारी द्वारा उक्त घटनाक्रम की सोशल मीडिया पर जमकर निंदा की जा रही है। मारपीट के बाद युवक के हाथ पैरों में जमकर लाठीयों के निशान बन गए है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!