अचानक ब्रेक लगाने से मासूम पहिए की नीचे आ गया, मौत

NEWS ROOM
खनियाधांना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वलो ग्राम हिम्मतपुर में खेत से मिट्टी भरकर ला रहे ट्रेक्कर चालक ने सडक़ पर अचानक ब्रेक लगा दिया जिस कारण ट्रेक्टर पर बैठा एक तीन वर्षीय बालक नीचे गिर गया और पहिए की नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार भागीरथ पुत्र ग्यासीराम प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम हिम्मतपुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 8 जून को नरेन्द्र प्रजापति के ट्रेक्टर से खेत से मिट्टी भरकर ला रहे थे उसी ट्रेक्टर में उसका तीन वर्षीय बेटा राजकुमार बैठा हुआ था। तभी रास्ते में ट्रेक्टर चालक नरेन्द्र ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगाने से उसका बेटा नीचे गिर गया और ट्रेक्टर के पहिए की नीचे आ गया जिससे उसकी मौत को गई। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!