सपाक्स की रैली 12 को,घर-घर जाकर कर रहे है संपर्क

NEWS ROOM
शिवपुरी। सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी संस्था (सपाक्स) 12 जून को आयोजित किए जाने वाले धिक्कार दिवस पर रैली की तैयारियों में जुटा हुआ है। पदोन्न्ति में आरक्षण के विरोध को लेकर आंदोलनरत सपाक्सजन रैली के माध्यम से अपना संख्याबल सरकार के समक्ष दिखाने की तैयारी में है और शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सपाक्स कार्यकर्ता घर-घर जाकर सपाक्स समाज व सरकारी कर्मचारियों से रैली में शामिल होने की अपील कर रहे हैं 

साथ ही पेम्प्लेट बांटकर आरक्षण के खिलाफ इस लड़ाई से सवर्ण, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को अवगत करा रहे हैं। इससे पूर्व बीते रोज जिलाध्यक्ष द्वारा शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर राकेश मिश्रा जबकि सचिव के पद पर अमन वाजपेयी को मनोनीत किया गया। शुक्रवार को सपाक्स के जिलाध्यक्ष डॉ. कौशल गौतम, नोडल अधिकारी मनोज निगम द्वारा गठित विभिन्न् टीमों ने शहर के अलग-अलग वार्डों में संपर्क किया। इस दौरान प्रमुख रूप से सपाक्स कार्यकर्ता स्नेहसिंह रघुवंशी, प्रदीप अवस्थी रामकृष्ण रघुवंशी, जितेन्द्र व्यास, यादवेन्द्र चौधरी, कमलकांत कोठारी, बृजेन्द्र भार्गव आदि उपस्थित थे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!