दहेज में मांग रहे थे दो लाख रूपए नहीं दिए को घर से निकाल दिया

NEWS ROOM
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के धर्मकाटे के सामने रहने वाली एक पत्नी ने अपने पति, सास, ससुर, के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में फरियादी महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार वर्षा पत्नी अजय कुशवाह उम्र 22 साल निवासी गायत्री कॉलोनी कोलारस ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ समय अजय कुशवाह से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा लेकिन इसके बाद ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों पर ताने मारने लगे। मामला दिन व दिन बढ़ता गया और उससे मायके से 2 लाख रुपए की कहने लगे न लाने पर उसे रोज-रोज प्रताडि़त करने लगे। 

जब महिला ने कहा कि उसके पिता ने शादी में सबकुछ दिया तो अब दो लाख रुपए किस बात के चाहिए जिस पर महिला की ससुरालीजनों ने मारपीट कर दी और घर से निकाल दिया। जिसके बाद महिला अपने पिता के यहां आई और मामले के बारे में बताया। पिता ने ससुराल जाकर ससुरालियों को समझाईश देने की कोशिश की लेकिन उनकी एक बात भी नहीं मानी। जिससे परेशान होकर पत्नी ने अपने पति अजय, ससुर प्रीतम, सास सावित्री बाई कुशवाह निवासी धर्मकांटा के सामने कोलारस के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करवाया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!