गैस टैंकर चालक ने मारी टक्कर, युवक घायल

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड पर एक गैस टैंकर चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रामसिया पुत्र प्रीतम जाटव उम्र 42 वर्ष निवासी बरोही जिला भिंड हाल निवासी गौतम नगर ग्वालियर बाइक से अपने घर जा रहा था तभी सतनबाड़ा के पास एबी रोड पर एक गैस टैंकर चालक ने तेजी से वाहन को चलाते हुए युवक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रामसिया की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!