वैष्णोंदेवी के दर्शन करने गए बिंदल परिवार के घर चोरी, एक्टिवा भी चुरा ले गए

Updesh Awasthee
शिवपुरी। वैष्णोदेवी के दर्शन करने गए बिंदल परिवार को घर सूना रखना महंगा पड़ा। चोरों ने वीर सावरकर कॉलोनी स्थित उनके मकान के ताले तोडक़र स्कूटर और घर का कीमती सामान चुरा लिया। चूंकि बिंदल परिवार इस समय यात्रा पर हैं। इसलिए ठीक से यह विदित नहीं हो सका कि घर से चोरों ने क्या-क्या उड़ाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गर्ई और वह छानबीन कर बापस लौट गई। बाद में मकान मालिक के भाई ने घर में ताला लगा दिया है और मकान मालिक के आने के बाद ही चोरी की रकम का खुलासा होगा। 

जानकारी के अनुसार कल रविन्द्र पुत्र श्रीप्रकाश बिंदल निवासी वीर सावरकर कॉलोनी अपनी पत्नि और बच्चों के साथ वैष्णों देवी दर्र्शन करने के लिए घर में ताला लगाकर गए हुए थे। सूने पड़े घर में रात्रि में अज्ञात चोर ने उनके मुख्य दरवाजे पर लगी चैनल का ताला तोड़ दिया और घर में प्रवेश कर गए। जहां चोर ने उनके दो कमरों के ताले तोड़ दिए और सारा सामान तितर वितर कर दिया। 

बताया जाता है कि गैलरी में रखा एक स्कूटर भी चोर उठा ले गए हैं हालांकि पुलिस को जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंची जहां फोन से मकान मालिक रविन्द्र बिंदल से पुलिस कर्मियों ने बात की लेकिन रविन्द ने उन्हें बताया कि वह रात्रि में ही घर से निकल आए थे। जिस कारण चोर उनके घर से क्या-क्या सामान ले गए हैं। इसकी जानकारी वह वापस लौटने के बाद ही देंगे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!