भटनावर उच्चतर विद्यालय में मना प्रवेश उत्सव

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शा उ.मा.वि भटनावर में शिक्षा सत्र 2017-18 का कक्षा 9 से 12वीं तक प्रवेशोत्सव शाला के सभााकक्ष में मनाया गया। प्रवेशोत्सव का प्रांरभ संकुल प्राचार्य पुरुषोत्तमकांत शर्मा ने किया। प्रवेशोत्सव में सबसे पहले माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पामाला एवं दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त प्राचार्य ने कक्षा 9 से 12वीं तक नवीन प्रवेश वाले छात्रों को चंदन व पुष्पमालायें पहनाकर स्वागत किया। शाला में सबसे पहले तिरंगा झण्डा का ध्वजारोहण किया गया तथा सभी स्टाफ के साथ कक्षावार नवीन छात्रों का चंदन रोली लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। 

इस मौके पर संकुल प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र-छात्रायें नियमित प्रवेश लें एवं शाला आयें जिससे उनका मानसिक, शारीरिक एवं बौद्घिक विकास होता है एवं छात्र चरित्रवान बनता है। स्टाफ में वीर सिंह दांगी, मनीषा त्रिवेदी, कु. सोनम बंगर, शिवकुमार शर्मा, ललित मोहन सोनी, ब्रजेश अवस्थी, हरिकृष्ण, दीपक शर्मा, रामदयाल कुशवाह तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!