छत पर पी रहे थे शराब, भिड़ गए, क्रॉस मामला दर्ज

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वलो ग्राम निमघना में शराब के नशे में पड़ोसियों में आपस में झगड़ा हो गया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र जुल्मीराम जाटव उम्र 29 वर्ष निवासी पारेश्वरी ने शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार की रात वह घर की छत पर बैठे हुए थे तथा उनके मकान से लगी छत गोविंददास पुत्र फूला जाटव उम्र 56 वर्ष निवासी निमघना की है। इन दोनों लोगों ने शराब के विवाद को लेकर झगड़ा होने लगा। 

यह झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगे। गाली-गलौज होते देख दोनों पक्षों के परिजन छत पर आ गए और एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी सुनील की शिकायत पर रामकिशन, गोपाल, गोविंददास जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से गोविंददास पुत्र फूला जाटव की शिकायत पर सुनील, महाराजसिंह, उमाशंकर, कामशरण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!