धूूमधाम और सादगी पूर्ण तरीके से मनाया राजे का जन्मदिन,गरीबों को कराया भोजन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। प्रदेश सरकार की मंत्री और स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का जन्म दिवस उनकी भावना के अनुरूप भाजपा कार्यकर्ताओं, उनके अनुयायियों और शुभचिंतकों ने समाज सेवा कर मनाया। राठौर समाज ने उनके जन्मदिवस को सेवा कार्य दिवस नाम दिया और दिनभर समाज सेवा की। वहीं यशोधरा राजे समर्थक भाजपा नेता संजय गौतम और युवा नेता विपुल जैमिनी ने इस अवसर पर दीनदयाल अंत्योदय भोजनालय में जरूरतमंदों (प्रभुजियों) को भोजन कराया तथा उन सहित भाजपा नेताओं ने भोजन परोसकर जन्मदिवस की सार्थकता सिद्ध की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजमल सांखला ने कठमई की आदिवासी बस्ती में यशोधरा राजे के समर्थकों के साथ जाकर आदिवासी परिवारों को थालियां वितरित की। वहीं उन्हें मिठाई भी खिलाई। इसके अलावा यशोधरा राजे की दीर्घायु की कामना हेतु सुंदरकाण्ड का आयोजन भी किया गया।  

आज से 63 वर्ष पूर्व 19 जून 1954 को जन्मी यशोधरा राजे का जन्म दिवस शिवपुरी में काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज भी उनके जन्म दिवस पर अनेक सामाजिक और मानव हितेषी कार्य हुए। भाजपा नगर महामंत्री हरिओम राठौर ने उनका जन्म दिवस मनाने के लिए अपने सामाजिक बंधुओं को एकजुट किया और फिर राठौर समाज ने सबसे पहले आज सुबह आठ बजे जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल, दूध एवं बिस्कुट का वितरण किया वहीं अटैण्डरों को मिठाई खिलाई गई। 

दोपहर 12 बजे राठौर समाज ने मंगलम भवन वृद्धाश्रम में जाकर निराश्रितों को भोजन कराया। श्री राठौर ने बताया कि यशोधरा राजे की दीर्घायु की कामना करने हेतु गांधी पेट्रोल पंप के पास आज शाम 6 बजे संगीतमय सुंदरकाण्ड का आयोजन किया जाएगा। इस कार्य में हरिओम राठौर के अलावा मुकेश राठौर, रामजीलाल राठौर, बाबूलाल राठौर, अरविंद राठौर, दयाराम राठौर, चंपालाल  राठौर, राजू राठौर, जीतू राठौर, ठाकुरलाल राठौर, हरिबाबू राठौर, बच्चूलाल राठौर, मोहन राठौर, रामेश्वर राठौर, शिवचरण राठौर सहित अनेक समाज बंधुओं ने भाग लिया। 

दीनदयाल भोजनालय में प्रभुजियों को कराया गया भोजन
यशोधरा राजे के जन्म दिवस पर आज दीनदयाल भोजनालय में प्रभुजियों को भोजन कराया गया। आज के भोजन का समस्त व्यय भाजपा नेता संजय गौतम और विपुल जैमिनी ने वहन किया है। आज सुबह 11 बजे दीनदयाल अंत्योदय भोजनालय में भाजपा नेता संजय गौतम, विधायक प्रहलाद भारती, तेजमल सांखला, हरिओम राठौर, अभिषेक शर्मा बट्टे, ब्रजेश बिरथरे, विमलेश गोयल, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अमित भार्गव, भानु दुबे, विक्की भदौरिया, नरेंद्र दुबे, कैलाश कुशवाह, अरूण पण्डित, आनंद जैन, मनोज शर्मा आदि पहुंचे जहां उन्होंने प्रभुजियों को भोजन परोसा और उन्हें बताया कि आज यशोधरा राजे सिंधिया का जन्म दिवस है। 

आदिवासी बस्ती में बांटी गईं थालियां और मिठाई
भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजमल सांखला ने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका सीमा में स्थित आदिवासी बस्ती कठमई में जाकर सभी आदिवासी परिवारों को थालियां बांटी। बताया जाता है कि श्री सांखला द्वारा 151 थालियों का वितरण किया गया वहीं आदिवासी परिवारों और बच्चों को मिठाईयां खिलाई गईं। इस अवसर पर श्री सांखला के अलावा विधायक प्रहलाद भारती, संजय गौतम, आनंद जैन, मनोज शर्मा, यशवंत जैन सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे। 

हनुमान मंदिर पर नगर मंडल द्वारा गरीबों को कराया स्वादिष्ट भोजन
नगरमंडल अध्यक्ष भानु दुबे के नेेतृत्व में नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का जन्म दिवस आज बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर मंडल द्वारा आज सुबह से ही सुबह से ही कार्यक्रम शुरू किए गए। जहां सर्वप्रथम प्रात: 9 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में माधवचौक पर स्थित हनुमान मंदिर पर गरीबों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया जिसमें पुड़ी आलू की सब्जी, रायता, सेव बूंदी के साथ खीर और मेंगो शेक शामिल था। 

गरीबों को टाट पट्टी पर बैठाकर उन्हें पत्तलों पर भोजन कराया गया। स्वादिष्ट भोजन पाकर गरीबों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और ईश्वर से यशोधरा राजे सिंधिया की लम्बी उम्र की कामना की। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे तात्याटोपे पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं शाम 4 बजे पौधरोपण का कार्यक्रम कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। 

शाम 5 बजे नगर मंडल के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचेगे जहां गरीबों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया जाएगा और शाम 6 बजे माधवचौक चौराहे  पर स्थित एचडीएफसी बैंक  के पास एलईडी लगाकर विधाकय यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यो को शहरवासियों को दिखाये जाने की व्यवस्था नगर मंडल द्वारा की गई है। 

आज किए गए समाज सेवी कार्यों में नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे के साथ पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, विक्की भदौरिया, संजय गौतम, पार्षद अरूण शर्मा पण्डित, अजय भार्गव, मदन सेजवार मट्टू, जुगनू मित्तल, राजकुमार शर्मा, संदीप भार्गव सहित बड़ी संख्या में मंडल कार्यकर्ता मौजूद रहे
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!