भरे बाजार में स्कूटी सवार छात्रा से छेड़छाड़,स्कूटी नहीं रोकी तो मार दी टक्कर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के बीचों बीच स्थिति माधव चौक पर बीते रोज भरी दोपहरी में दो मनचलों ने एक छात्रा के साथ अशलील हरकत करते हुए छात्रा की स्कूटी को रोकने का प्रयास किया। जब छात्रा ने स्कूटी नहीं रोकी तो आरोपीयों छात्रा की स्कूटी में टक्कर मार दी और उसके साथ भरे बाजार में अशलील छेडख़ानी की घटना के बाद छात्रा का रो-रोकर बुरा हाल था जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस घटना स्थल पर पहुंंची और छात्रा के साथ उक्त दोनों आरोपियों को कोतवाली लाया गया। जहां छात्रा की रिपोर्ट पर से दोनों आरोपियों के खिलाफ 354 डी 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

जानकारी के अनुसार कल दोपहर पुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र में निवासरत 18 वर्षीय एक छात्रा अपनी कोचिंग से वापस अपने घर आ रही थी जिसका कमलांगज निवासी आरोपी अल्ताफ खां और इमरान खां ने पीछा करते हुए उस पर अशलील फब्तियां कर दी इसके बावजूद भी छात्रा नहीं रूकी तो आरोपियों ने माधव चौैक चौराहे पर नागर बुक स्टोर के सामने उसकी स्कूटी में बाइक से टक्कर मार दी। 

जिससे छात्रा गिर गई बाद में दोनों आरोपियों ने उसके साथ सरे राह छेड़छाड़ की जिसे देखकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई इसके बावजूद भी आरोपियों के हौंसले बुलंद रहे और वह छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते रहे बाद में पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों को पकडक़र कोतवाली ले आई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!