कृषि उपज मंडी में लगता से सरेआम सट्टा, देखे वीडियो

Updesh Awasthee
राजकुमार यादव/बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंर्तगत कृषि उपज मंडी में सरेआम सट्टे का व्यापार चल रहा है। इस बात की भनक पुलिस को भी है परंतु आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है। यह सट्टा चोरी छिपे नहीं अपितु सरेआम चल रहा है। इसका एक वीडियों शिवपुरी समाचार डॉट कॉम को प्राप्त हुआ है।

जानकारी के अनुसार बदरवास कृषि उपज मंडी में किसान अपनी फसल बेचने जाते है और यही सरेआम पक्षी मार सट्टा संचालित होता है। जिसमें सभी किसान और व्यापारी लिप्त है। इस सट्टे मार पर्ची में किसान किसी पक्षी पर रूपए लगाते और उस पक्षी की पर्ची निकलने पर एक के 40 रूपए दिए जाते है। 

इसके चलते सरेआम यह सट्टा संचालित होता है। यह पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है। लेकिन पुलिस इन सटौरियों पर आज तक कोई भी कार्यवाही करने से कतराती रही है। बेचारे किसान इस सट्टे के दलदल में फसते जा रहे है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!