नशेलची भाई को गर्ग प्रिंटिग प्रेस के संचालक ने रूपए नहीं दिए तो कर डाली तोड़-फोड

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के 14 नं. कोठी कर्मचारी भवन के पास स्थित गर्ग प्रिंटिंग प्रेस पर आज सुबह प्रेस संचालक के छोटे भाई ने नशे की हालत में दुकान में तोड़-फोड़ कर दी जिसकी शिकायत पीडि़त प्रेस संचालक ने कोतवाली पहुंचकर एक शिकायती आवेदन के माध्यम से की है जानकारी के अनुसार हरिओम गर्ग, गर्ग प्रिंटिंग प्रेस के नाम से कर्मचारी भवन के नीचे दुकान संचालित करते हैं उनका छोटा भाई अरूण गर्ग नशे का आदी होने के कारण 15 वर्ष पूर्व घर से निष्कासित किया जा चुका है लेकिन वह आए दिन अपने बड़े भाई की दुकान पर उत्पात मचाकर रूपयों की मांग करता है। 

कल अरूण नशे में दुकान पर पहुंचा और अपने बड़े भाई हरिओम गर्ग से रूपयों की मांग की जब रूपए देने से इंकार कर दिया गया तो वह गाली-गलौच कर वहां से चला गया। लेकिन आज सुबह वह दुकान पर पहुंच गया और उसने दुकान के बाहर बने काउंटर को तोड़ दिया वहीं दुकान की शटर पर भी पत्थर मारे। इसके बाद  वह चला गया। 

सुबह 9 बजे जब श्री गर्ग दुकान खोलने पहुंचे वहां काउंटर टूटा देख आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्हें ज्ञात हुआ कि उनका भाई यह घटना कारित कर गया है इसके बाद श्री गर्ग कोतवाली पहुंचे और भाई के खिलाफ शिकायती आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!