जिले में बाईक चोर सक्रिय, आज फिर 2 बाईक शहर से गायब

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कोई न कोई बाइक चोरी हो रही है और पुलिस इन चोरों का अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। बीते रोज जिले के दो स्थानों से चोरों ने दो बाइक चुरा ली। शहर से अभी तक करीब दो दर्जन से अधिक बाइकें चोरी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है जहां साकेत पुत्र ललित कुमार धाकड़ (18) निवासी नबाब साहब रोड किसी काम से कोर्ट रोड अपनी बाइक से गया हुआ था जहां उसने बाइक को खड़ा कर दिया और काम निपटाने के लिए चला गया। 

लेकिन जब वह वापस आया तो बाइक गायब थी, जिस पर बाइक को आसपास खोजा व दुकानदारों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका सिके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। 

दूसरी बाइक चोरी पिछोर थाना क्षेत्र के पिछोर में हुई जहां सत्येन्द्र पुत्र नारायण शर्मा (34) निवासी पिछोर की बाइक घर के बाहर खड़ी हुई थी तभी चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। मामले में पुलिस ने सतेन्द्र की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!