सिंह ब्रदर्स की बस और ट्रक में भिड़त, 10 घायल, तीन गंभीर

Updesh Awasthee
बदरवास। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बदरवास कस्बे से पांच किमी दूर चितारा के पास एक बस और ट्रक में आमने सामने से जोरदार भिड़त हो गई। इस हादसे में 10 लोगों के घायल होने की खबर है। जिसमें तीन लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। और घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार आज शाम सिंह ब्रदर्स की बस शिवपुरी से गुना की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एसडी 4937 के चालक ने तेजी और लापरवाही से बाहन चलाते हुए सबारी बस में सामने से टक्कर मार दी। जिससे बस में चीख पुकार मच गई। इस घटना के समय पीएसआई बदरवास राजकुमार रघुंवशी,राजबहादुर मीना और आरक्षक माखन क्षेत्र से लौट रहे थे। जिन्होंने तत्काल घायलों को बस से बाहर निकाला। 

इस घटना में मंजू पत्नि गोपाल श्रीवास्तव उम्र 52 वर्ष,गौरब भारती पुत्र महेश भारती उम्र 19 वर्ष,ब्रजेश पुत्र राजाराम ओझा उम्र 38 वर्ष,बंटी पुत्र शंकर लाल बाल्मीक उम्र 22 वर्र्ष सभी निवासी बदरवास और राजभान सिंह चौहान पुत्र सुखलाल चौहान निबासी सिद्धेश्वर कॉलोनी मुरार ग्वालियर गंभीर रूप से घायल हुए है। वाकी घायलों के यहां हल्की चौटे आई है जो उपचार के बाद चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!