क्षेत्र कि बेटियो ने बढ़ाया प्रदेश में गांव का मान: रामवीर सिंह यादव

NEWS ROOM
कोलारस। जिला पंचायत अध्यक्ष कमला बैजनाथ सिंह यादव के ग्रह ग्राम अलावदी में रहने वालीे छात्रा संध्या यादव पुत्री शिशुपाल सिंह यादव अलावदी प्रदेश में 12 कक्षा में मेरिट सूची में पांचवा स्थान पाया है। साथ ही पास ही के ग्राम बारोद में भी भारती यादव पुत्री महेंद्र यादव ने भी कक्षा 10 में प्रदेश की मेरिट सूची में छंटवे स्थान पर आकर जिले भर का गौरव बढ़ाया है। रिजल्ट आते ही क्षेत्र में खुशी कि लहर दौड़ गई और छात्राओ के घर बधाई देने वालो कि लाईन लग गई। जिन्होंने पूरे प्रदेश भर में क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दोनो छात्राओ को जिला समिति के अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष बदरवास रामवीर सिंह यादव ने दोनो छात्राओ का प्रदेश कि मैरिट लिस्ट में नाम आने के बाद हर्ष व्यक्त किया और गांव कि दोनो बेटियो संध्या यादव ग्राम अलावदी, भारती यादव ग्राम बारोद को 5100 रूपये देकर सम्मानित किया है। 

रामवीर सिंह यादव ने प्रदेश में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली छात्राओ का उत्साह वर्धन करते हुए कहा हमारी बेटियां भी बेटो से कम नही है। जिन्होने ग्रामीण क्षेत्र में रहकर मेंहनत और लगन से गहन अध्यापन कर मुकाम हासिल किया है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!