21 मई को पूर्व पीएम राजीव गांधी शहीद दिवस मनाएंगी कांग्रेस सेवादल

शिवपुरी। जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनिल उत्साही द्वारा बताया गया कि सेवादल जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 21 मई रविवार को सांय 5 बजे सेवादल कार्यालय पुराना प्रायवेट बस स्टेंड पर पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के शिल्पी और स्पप्नदृश्टया भारत रत्न राजीव गांधी का शहीद दिवस श्रद्वा भक्ति के साथ मनायेगी। 

भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज के प्रणेता एवं संचार क्रांति जनक राजीव गांधी ही थे। स्व. राजीव गांधी ने अपने नेत्त्व काल में समाज के हर वर्ग को पंचायती राज के माध्यम से अधिकारों के विकेन्द्रीकरण द्वारा स्थानीय सत्ता और विकास में भागीदारी दी। आपने नये भारत की परिकल्पना को साकार करने तथा अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में विश्व शांति के लिए प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय योगदान दिया। उनके द्वारा प्रतिपादित आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। बहुआयामी व्यक्तित्व और दूर दृश्टि के धनी राजनेता एवं गरीबों के माह हित चिन्तक के रूप में उन्हें हमेषा याद किया जायेगा।

इस अवसर पर सेवादल द्वारा उनके व्यक्तित्व पर यह कार्यक्रम सांय 5 बजे आयोजित किया गया है जिसमें समस्त कांग्रेस एवं सहयोगी संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने समस्त जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी , कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित नगरपालिका/जिला/जनपद के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन , युवक कांग्रेस, एनएसयूआई., महिला कांग्रेस, अनु0 जाति, अल्पसंख्यक, पि0 वर्ग, विधि प्रकोश्ठ एवं किसान कांग्रेस , सेक्टर प्रभारी, सहित समस्त कांग्रेस जनों से अनुरोध किया है कि वह सेवादल द्वारा आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होकर राजीव जी को श्रद्वा सुमन अर्पित करें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!