ST BENEDICT SCHOOL BUS ने अपने ही छात्र को कुचला, गंभीर घायल, आपोलो में भर्ती

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शिवपुरी के सेंट बेनेडिक्ट स्कूल में विगत रोज एक स्कूूली छात्र को स्कूल में ही स्कूल बस ने बुरी तरह कुचल डाला जिसे गंभीर अवस्था में इंदौर रैफर किया गया है जहां उसकी स्थिती नाजुक बनी हुई है। सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेन्टबेनिडिक्ट विद्यालय में विगत दिवस जब कक्षा 9 का छात्र अंशदीप यादव पुत्र अरंविद सिंह यादव निवासी शिवमंदिर टॉकिज के पास गत दिवस 11 मार्च को जब स्कूल वाहन में गणित का प्रश्रपत्र देकर वापस चढने का प्रयास कर रहा था तभी ड्रायवर ने बस चला दी, जिससे अंशदीप गिर गया और बस भी उसके ऊपर से निकल गई। 

बताया जा रहा है कि अंशदीप के कमर के नीचे हिस्से पर बस का पहिया चढा है इस कारण अंशदीप का कमर के नीचे की कई हडिया टूट चुकी है। शिवपुरी अस्पताल ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है।

परिजन उसे ग्वालियर न ले जाते हुए इंदौर के अपोला हॉस्पिटल ले गए है। जहां उसका ऑपरेशन होने की खबर आ रही है। इस पूरे मामले को स्कूल प्रबंधन ने छुपाने का प्रयास किया,लेकिन खबर बहार आ गई। 

इस मामले में फिजीकल चौकी का कहना है कि अभी बच्चे के परिजनो से कोई शिकायत पुलिस से नही की है,लेकिन अशंदीप के मौखिक बयानो से तहरीर आई है जिसके आधार पर जांच की जा रही है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!