अप्रेल से बंद होगी जननी,नही झेला जाएगा डग्गामार वाहनों को: सीएमएचओ

NEWS ROOM
शिवपुरी। आज सुबह से सोशल साईट वाटसएप्प पर जननी एक्सप्रेस के बंद होने की खबर चल रही है। जिसको लेकर सीएमएचओ ने खबर को भ्रामिक बताकर आने बाले अप्रेल से जननी के बंद होने की बात कही है। और साथ ही इन डग्गामार वाहनों को बंद करने की भी कहा है।

जिले में बीते दिनों से चल रही डग्गामार जननी एक्सप्रेस जो कि प्रसूताओं को लाने ले जाने का काम कर रही है। इसका जिला चिकित्सालय में सेंटर बनाया गया है और यह कॉल पर जिले भर में प्रसूताओं को लाने जाने का काम करती है। आज खबर चल रही थी कि जिले में इस जननी एक्सप्रेस के ठेकेदार को पेंमेंट नहीं मिलने से ठेकेदार ने जननी एक्सप्रेस को थाम दिया है। 

बताया यह भी गया है कि उक्त ठेकेदार ने आज जिले भर में पूरी तरह से जननी को रोक दिया है। इस संबंध में जब शिवपुरी समाचार ने सीएमएचओं से बात की तो उन्होंने बताया कि जिले मेें अभी हाल ही में जननी एक्सप्रेस चल रही है और यह लगातार अपनी सेबाएं दे रही है। हां इतना जरूर है कि मध्यप्रदेश शासन ने इन डग्गामार वाहनों को बंद करने का निर्णय लिया है।

बताया गया है कि संभबत: अप्रेल से यह जननी पूरी तरह से पूरे मध्यप्रदेश में बंद हो रही है। इसका टेण्डर भी जिगिस्था कंपनी को दे दिया गया है। बताया यह भी गया है कि इससे जिले को 35 नई 108 मिलने की संभाबना है। इस सभी का भुगतान भी अब डायरेक्ट होगा और यह ऑपरेट भी भोपाल से ही होगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!