शिवपुरी। शिवपुरी विकास खण्ड के प्रभारी बीआरसी अंगद सिंह तोमर ने आज दोपहर हो शिवपुरी विकास खंड के सभी बीएसी और सीएसी को बीआरसी ऑफिस में जानकारी देने के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि इस मिंटिंग में सभी सीएसी ने बीआरसी की सोशल प्रेम पर अपत्ति की तो एक सीएसी से अभद्रता करते हुए नौकरी खाने की धमकी दी है। अब यह मामला तूल पकड़ता दिख रहा है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के प्रभारी बीआरसी अंगद सिंह तोमर ने आज बीआरसी ऑफिस में विकास खंड के सभी बीएसी और सीएसी को जानकरी एकत्रित करने के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि प्रभारी बीआसी शासन की कोई भी जानकारी या आदेश सीएसीयों को भेजना होता है तो वह व्हाटसअप ऐप पर भेजते है,प्रभारी बीआसी की इस कार्यप्रणाली पर सीएसीयो ने अपत्ति दर्ज कराई।
सीएसीयों का कहना है कि व्हाटसअप ऐप जानकारी भेजना या जानकारी मांगने से परेशानी हो रही है,कभी-कभी नेटवर्क ने आने से या इस ऐप के हमारे मोबाईल पर बंद होने से समय पर जानकारी नही मिलती है,और शासन के नियमानुसार हमसे या हमारे को जो भी जानकारी देने की प्रक्रिया हो नियामानुसार करे। इस बात पर बीआसी अंगद सिंह तोमर भडक गए।
इस मिटिंग में सिरसौद के सीएसी राजेंश मणि को बीआसी ने देख लेने की धमकी देत हुए तत्काल निलबंन का नोटिस भी दे दिया और कहा लो हाथ में कागज ऐसे देते है। और कहा कि मुझसे पंगा लोगे तो बच्चे भूखे मर जाऐगें। इस मामले में अपने राम का कहना है कि अंगद सिंह तोमर का सीएसी राजेंश मणि की एक जानकारी के मामले पर शोसल मिडिया पर पूर्व में भी झडप हो चूकी है,आज से 2 दिन पूर्व रात में लगभग 11 बजे नौकरी से करना सीखा देने की धमकी दी थी और यह भी लिखा की इसकी शुरूवात कल से होगी। जो आज निलबंन हैतु दिए गए नोटिस से दिख रहा है।